दुल्हन की आंचल में रखे थे नेग के पैसे, स्टेज पर ही दूल्हे ने की ऐसी हरकत

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन पर बैठे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। दुल्हन की गोद में नेग के पैसे रखे हैं। अचानक दूल्हा इधर-उधर देखता है और फिर धीरे से एक नोट चुरा लेता है।
सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। इनमें दूल्हा-दुल्हन के वीडियो भी शामिल होते हैं। इनमें कई इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन पर बैठे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। दुल्हन की गोद में नेग के पैसे रखे हैं। अचानक दूल्हा इधर-उधर देखता है और फिर धीरे से एक नोट चुरा लेता है। दूल्हे की इस हरकत को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sarcasm.flix नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे दिख रहे हैं और साथ में फोटो खिंचवा रहे हैं। सोफे के पीछे आकर लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। दुल्हन शांत बैठी है, लेकिन दूल्हा काफी बेचैन लग रहा है। देखकर लग रहा है कि उसके मन में कोई खुराफात चल रही है।
दूल्हे ने की ऐसी हरकत
दिख रहा है कि दुल्हन की गोद में नेग के पैसे रखे हैं। पहसे पर दूल्हे की नजर है और वो इधर-उधर देखता है कि कहीं उसे कोई देख तो नहीं रहा। फिर धीरे से वो एक नोट चुराकर अपने पास रख लेता है। हालांकि, उसकी ये हरकत कैमरे में कैद हो जाती है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा है, ‘सब तेरा ही है भाई, सब्र रख!’



