खेल

नीरज ने चेक गणराज्य के जेलेजनी को अपना कोच बनाया

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अगले सत्र की शुरुआत से पहले शनिवार को तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक जान जेलेजनी को अपना कोच नियुक्त किया। चेक गणराज्य के 58 वर्षीय जेलेजनी को आधुनिक युग का सबसे महान भाला फेंक खिलाड़ी माना जाता है। चोपड़ा ने हाल तक जर्मन बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज़ के साथ काम किया, जो उनके कोच की भूमिका भी निभा रहे थे। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने कहा, ‘जब मैं अपने करियर में अगले चरण की ओर बढ़ रहा हूं तो जान का मेरे साथ होना सम्मान की बात है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’ चोपड़ा अभी तक 90 मीटर तक भाला नहीं फेंक पाए हैं लेकिन वह यह आंकड़ा हासिल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, जिसमें ज़ेलेज़नी का अनुभव काम आ सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button