छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सलियों का करतूत: मोबाइल टावर को किया आग के हवाले, पुलिस की सर्चिंग ऑपरेशन तेज

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जिले में एक बार नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नेटवर्क को बाधित करने के लिए टावर पर आग लगा दी। आगजनी से टावर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दी है। 

घटना नारायणपुर के धौड़ाई थाना क्षेत्र के दुर्मी गांव का है। नकासलियों ने गांव में लगे टावर को देर रात आग के हवाले कर दिया। इससे पहले भी नेटवर्क बाधित करने के लिए नारायणपुर में नक्सलियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। 

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने देर रात घटना को अंजाम दिया है। इस आगजनी से वायरिंग कनेक्शन समेत पूरा टावर जलकर खाक हो गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दी है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button