छत्तीसगढ़

पुलिस मुखबिर के आरोप में नक्सलियों ने उपसरपंच को उतारा मौत के घाट, इधर दहशत में आकर महिला ने की आत्महत्या…

सुकमा. पुलिस मुखबिर के आरोप में नक्सलियों ने जिले के नागाराम गांव में उप सरपंच हेमला सुकला को मौत के घाट उतार दिया. वहीं गांव की एक महिला ने नक्सलियों के दहशत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले की जिम्मेदारी नक्सली कमेटी ने ली है.

बता दें, नक्सलियों ने कल यानी शनिवार की रात नागाराम गांव के उप सरपंच हेमला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना की खबर मिलते ही बाद पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने नक्सलियों के डर से अपनी जान दे दी. इस मामले में नक्सलियों की केरलापाल कमेटी ने घटना की जिम्मेदारी ली है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button