छत्तीसगढ़

नक्सली सरेंडर करें, हम गोली नहीं चलाएंगे: गृहमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुरक्षा बल युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं और लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में आज सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में मुठभेड़ के दौरान 16 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं।

जवानों की सफलता पर मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

इस बड़ी सफलता पर मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुरक्षाबलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होगा। गृह मंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा है कि यदि नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं, तो उन पर गोली नहीं चलाई जाएगी।

सीएम साय ने जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा, “नक्सलवाद के नासूर को खत्म करने की दिशा में छत्तीसगढ़ के बढ़ते कदम…

सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज जारी मुठभेड़ में अब तक 16 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान के घायल होने की खबर है। ईश्वर से शीघ्रातिशीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उसको जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं। निश्चित ही जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी बहादुरी को नमन करता हूं।

सीएम ने आगे लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप हमारा छत्तीसगढ़ 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश को वामपंथी उग्रवाद से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। भारत माता की जय

भारी मात्रा में हथियार बरामद

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, “सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। आज मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 16 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्रियाँ भी जब्त की हैं, जिनमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, रॉकेट लॉन्चर और बीजीएल लॉन्चर शामिल हैं।

जवानों की वीरता और अदम्य साहस से नक्सल उन्मूलन की दिशा में हमारा अभियान सफल हो रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प शक्ति एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार में निश्चित ही जवानों के भुजाओं की ताकत से हम नक्सलवाद मुक्त बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को जल्द पूरा करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button