छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: जंगलों में नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान मिले 9 बम

धमतरी: जिले के जंगलों में पुलिस, नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी टीम द्वारा किए गए नक्सल सर्चिंग ऑपरेशन में माओवादियों द्वारा डंप किए गए बम और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की टीम सर्चिंग पर खल्लारी थाना क्षेत्र के चमेंदा और साल्हेभाट इलाके में रवाना हुई थी।

सर्चिंग के दौरान सुबह लगभग 8 बजे, चमेंदा और साल्हेभाट के बीच एक जंगल में माओवादियों द्वारा डंप किए गए तीन कुकर बम, तीन अमूल दूध के डिब्बों में बम, दो पाइप बम, एक टिफिन बम, एक वाकी-टॉकी, उपचार के लिए दवाइयां, दैनिक उपयोगी बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद हुई। यह सभी सामग्री अलग-अलग थैलों में एक त्रिपाल झिल्ली और नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में रखकर दो अलग-अलग स्थानों पर डंप की गई थी।

बीडीएस टीम ने डंप किए गए बमों को डिफ्यूज कर दिया। इस घटना को लेकर खल्लारी थाना में अज्ञात माओवादियों के खिलाफ अपराध संख्या 02/25, धारा 04, 05 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button