छत्तीसगढ़

8 लाख के इनामी नक्सली ने सुरक्षा बल के समक्ष आत्मसमर्पण किया

दंतेवाड़ा। 8 लाख इनामी नक्सली ने सुरक्षा बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल था.

आत्मसमर्पित माओवादी पामेड एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और दंडकारण्य सब जोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम सदस्य के रूप में कार्य कर चुका है.बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस की ओर से लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान चलाया जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति के तहत विश्वास, विकास और सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button