छत्तीसगढ़

नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना:  पंजीकृत 13712 हितग्राहियों को 12 करोड़ 88 लाख रूपए प्रदाय





  अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे हुये लाभान्वित
रायपुर, 29 फ़रवरी 2024
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना में हितग्राही के प्रथम दो बच्चों को कक्षा पहली से उच्च कक्षाओं के लिए 1,000  से 10,000 रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। बेमेतरा जिले में इस योजना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7054 हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 49 लाख 57 हजार राशि प्रदान किया गया। इसी प्रकार हितग्राही के प्रथम दो बच्चों हेतु संचालित नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में कक्षा दसवी से उच्च कक्षाओं में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को 5,000 से 1,00,000 रूपये राशि दिये जाने का प्रावधान है। इस योजना में 75 हितग्राहियों को कुल 06 लाख 06 हजार राशि प्रदाय किया गया।
       इस प्रकार मंडल अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 14683 श्रमिकों का पंजीयन कर पंजीयन श्रमिक कार्ड जारी किया गया एवं मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में पंजीकृत कुल 13712 हितग्राहियों को कुल राशि 12 करोड़ 88 लाख 54 हजार रूपये प्रदाय किया गया। जिले में मंडल द्वारा पंजीकृत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं में प्राप्त आर्थिक सहायता मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग का विशेष आधार ज्ञापित किया गया।
       श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजीयन एवं योजना के आवेदन एवं विस्तारपूर्वक जानकारी हेतु सभी विकासखण्डों में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र व जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय श्रम विभाग एवं श्रमेव जयते मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button