तकनीकी

नासा के अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 को लेजर से भेजा सिग्नल

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की सतह पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चंद्रयान-3 को मैसेज भेजा है।नासा के अनुसार, चंद्रमा की सतह पर परिक्रमा कर रहे उसके अंतरिक्ष यान और विक्रम लैंडर के बीच एक लेजर किरण प्रसारित और रिफ्लेक्ट हुई थी।अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि इस प्रयोग की सफलता से चंद्रमा की सतह पर लक्ष्य का सटीक पता लगाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

प्रयोग को लेकर नासा ने क्या कहा?

इस प्रयोग को लेकर नासा ने कहा, “लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में मंजिनस क्रेटर के पास लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) से 100 किलोमीटर दूर था, जब LRO ने उसकी ओर लेजर पल्स संचारित किया। ऑर्बिटर द्वारा विक्रम में नासा के एक छोटे रेट्रोरिफ्लेक्टर से वापस लौटकर आने वाली रोशनी को रजिस्टर करने के बाद, नासा के वैज्ञानिकों को पता चला कि उनकी तकनीक आखिरकार काम कर गई है।”

भविष्य के मिशनों के लिए होगा उपयोगी

नासा के वैज्ञानिक जियाओली सन के ने मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में एक टीम का नेतृत्व किया, जिसने नासा और ISRO के बीच साझेदारी के हिस्से के रूप में विक्रम लैंडर पर रेट्रोरिफ्लेक्टर विकसित किया है।अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, “अगला कदम तकनीक में सुधार करना है, ताकि यह उन मिशनों के लिए नियमित हो सके जो भविष्य में इन रेट्रोरिफ्लेक्टर का उपयोग करना चाहते हैं।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button