राष्ट्रीय

भारत-ब्राजील व्यापार को नई रफ्तार, पांच साल में 20 बिलियन डॉलर पार करने का लक्ष्य: नरेंद्र मोदी

रत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने द्विपक्षीय बैठक में ग्लोबल साउथ में साझेदारी मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए और संयुक्त बयान जारी किया गया।

द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और दोनों देश आने वाले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन डॉलर से अधिक तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यापार केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास का प्रतिबिंब है।

तकनीक और इनोवेशन में सहयोग

प्रधानमंत्री ने बताया कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई सुपर कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर्स और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर भी काम जारी है।

ऊर्जा और ग्रीन फ्यूचर पर फोकस

ऊर्जा सहयोग को संबंधों का मजबूत स्तंभ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाइड्रोकार्बन के साथ रिन्यूएबल एनर्जी, इथेनॉल ब्लेंडिंग और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा। ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस में ब्राजील की सक्रिय भागीदारी को ग्रीन फ्यूचर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

क्रिटिकल मिनरल्स और रक्षा सहयोग

प्रधानमंत्री ने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ पर समझौता वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत करेगा। रक्षा, कृषि, पशुपालन और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सहयोग को नई दिशा देने पर सहमति बनी है। भारत से ब्राजील को गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति बढ़ाने और आयुर्वेद के विस्तार पर भी जोर दिया गया।

वैश्विक मंचों पर साझा दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और ब्राजील लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख दोहराया और वैश्विक संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button