छत्तीसगढ़

नंदकुमार बघेल का आज कुरूदडीह में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

रायपुर, 10 जनवरी 2024। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का अंतिम संस्कार आज 10 जनवरी को दोपहर तीन बजे गृहग्राम कुरुदडीह में होगा। नंद कुमार बघेल का 7 जनवरी को सुबह निधन हो गया था। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल में इलाज जारी था। निधन के वक्त सीएम भूपेश बघेल दिल्ली में थे।
स्व. नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया था। विधायक भूपेश बघेल बताया था कि उनकी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद। अंतिम संस्कार 10 जनवरी को गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। एमएलए भूपेश बघेल ने अपने एक्स हैंडल में पुनः जानकारी दी है कि आज 10 जनवरी को उनके पिता स्व.नंद कुमार बघेल का दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार गृह ग्राम कुरूदडीह में किया जाएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button