छत्तीसगढ़

नगरनार प्लांट का नहीं होगा निजीकरण-केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमार स्वामी

रायपुर। केंद्रीय इस्पात एवं प्रभारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। सोमवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर विशेष विमान से चेन्नई से जगदलपुर पहुंचे। एचडी कुमार स्वामी ने नगरनार प्लांट का निरीक्षण किया। एनएमडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनएमडीसी प्लांट से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उन्होंने बातचीत की। उन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। सरकार निजीकरण के बारे में नहीं सोच रही है बल्कि यह सोच रही है कि कैसे नगरनार स्टील प्लांट को और मजबूत बनाया जा सके। इस दिशा में कार्ययोजना तैयार हो इसलिए ही वह नगरनार प्लांट के निरीक्षण और काम को समझाने आए हैं।

डिसइनवेस्टमेंट विनिवेश जारी : पूर्व विधायक रेखचंद जैन

वहीं नगरनार स्टील प्लांट को लेकर बस्तर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय इस्पात और उद्योग मंत्री के बस्तर दौरे के दौरान मीडिया को बयान दिया कि नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। इस बयान पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर होने की बात कही है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बस्तर दौरे के दौरान किए गए वादों का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि नगरनार स्टील प्लांट बस्तरवासियों का है और इसका निजीकरण नहीं होगा। लेकिन जैन ने दावा किया कि एनएमडीसी के तहत नगरनार स्टील प्लांट का डिसइनवेस्टमेंट विनिवेश जारी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button