उत्तरप्रदेश

‘नामर्द है मेरा पति, जेठ उठाता है फायदा…’, थाने में फूट-फूटकर रोई विवाहिता

आगरा: यूपी के आगरा से एक शर्ससार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नवविवाहिता अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची है। उसने अपने पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि शादी में उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। शादी के बाद उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ हो रही है। इतना ही नहीं उसने दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। 

गाली-गलौज और मारपीट करता है पति 
जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब छह महीने पहले कमला नगर के युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है, जो शादी से पहले छुपाया गया था। जब महिला ने पति से डॉक्टर से जांच कराने को कहा, तो पति ने गाली-गलौज की और मारपीट की। पति अपनी कमजोरी स्वीकार नहीं कर रहा था। महिला ने बताया कि हर बार जब वह डॉक्टर के पास जाने की बात करती, पति उसे गाली देता और मारता था। इस कारण महिला मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई।

जेठ रोजाना करता है अश्लील हरकतें
महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ पति की कमजोरी का फायदा उठाता था। जेठ रोजाना उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो जेठ और ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने कार और फ्लैट की मांग की और उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया। आखिरकार उसे घर से भी निकाल दिया गया। वहीं, पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button