राजनीति

शरद पवार से मेरे अच्छे संबंध, उम्मीद है मुझे कभी गुगली नहीं फेकेंगे, एकनाथ शिंदे

मुंबई: दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के हाथों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. एकनाथ शिंदे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। अपने भाषण में एकनाथ शिंदे ने शरद पवार की कूटनीतिक राजनीति पर भी खूब कटाक्ष किए। एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘कई लोग शरद पवार की राजनीतिक गुगली को नहीं समझ पाते हैं। कभी-कभी तो किनारे बैठे लोग या सीटों पर बैठे लोग भी उनकी गुगली को नहीं समझ पाते हैं।’

एकनाथ शिंदे का मौखिक हमला

एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह उनसे सीखने वाली बात है कि राजनीतिक क्षेत्र से परे जाकर अच्छे संबंध कैसे बनाकर रखे जा सकते हैं।एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘पवार गुगली गेंदें भी फेंकते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल होता है। मेरे शरद पवार के साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन उन्होंने मुझे कभी ‘गुगली’ नहीं फेंकी। मुझे पूरा भरोसा है कि वह भविष्य में भी मुझे गुगली नहीं फेंकेंगे।’

‘शरद पवार से सीखता हूं’

शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, जिससे ढाई साल की कम अवधि में राज्य में विकास कार्य सुनिश्चित हुए। उन्होंने कहा कि पवार महाराष्ट्र में इतने कम समय में हुए विकास कार्यों के भी गवाह रहे हैं। शिंदे ने कहा, ‘वह (पवार) मुझे अक्सर फोन करते हैं। किसी को पवार से सीखना होगा कि राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर रिश्ते कैसे बनाकर रखे जाते हैं।’

शिंदे ने और क्या कहा?

एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज महादजी शिंदे राष्ट्र गौरव पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। मैं महादजी शिंदे की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने दिल्ली के सिंहासन की रक्षा की। इस सम्मान के साथ जो जिम्मेदारी आती है, वह इससे भी बड़ी है। इस पुरस्कार को प्रदान करने के ल‍िए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं। यह पुरस्कार मुझे शरद पवार जी के हाथों से मिला है, जो मेरे लिए गौरव की बात है। यह पुरस्कार मिलने के बाद मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

‘ढाई साल पहले किया बड़ा ऑपरेशन, अब कर रहा छोटे’

उन्होंने आगे कहा कि आज मैं महाराष्ट्र में कहीं भी जाता हूं, तो लोग शिवसेना में शामिल होने के लिए आते हैं। जहां जाता हूं, वहां पर लोग हमारी पार्टी शिवसेना में आते हैं। अब दिल्ली में आया हूं, तो दिल्ली में भी कई लोग शिवसेना में शामिल हुए हैं। लोग लगातार हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। ढाई साल पहले मैं एक बड़ा ऑपरेशन कर चुका हूं, उसके बाद में छोटे-छोटे ऑपरेशन अब कर रहा हूं। लोग उद्धव ठाकरे की पार्टी को छोड़कर शिवसेना में शामिल हो रहे हैं।

उद्धव ठाकरे के बयान पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ने उनकी जगह कहां है वह दिखा दिया है। अभी वह पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं। यह उनको शोभा नहीं देता है। पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं, उनके नाम का डंका पूरे देश-विदेश में बज रहा है। हमारा देश आज तरक्की कर रहा हैं। आज देश वैश्विक स्तर आर्थिक महाशक्ति बनकर उभर रहा है। केंद्र सरकार ने बजट के जरिए एक सामान्य नागरिक को फायदा पहुंचाने का काम किया है। कुछ लोग कहते थे कि गरीबी हटाओ, लेकिन गरीबी हटी नहीं। वर्तमान समय में पीएम मोदी गरीबों के लिए बेहतर काम कर रहे है। ऐसे में उन पर आरोप लगाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button