मध्यप्रदेश

‘कातिल आशिक’ ने प्रेमिका की हत्या के बाद शव के साथ बनाए संबंध

इंदौर, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था. जहां अंकल गली स्थित एक फ्लैट से चार दिन बाद युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था. जिसमें बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. हत्या के आरोप में युवती के बॉयफ्रेंड पियूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद आरोपी के कई चौंकाने वाले खुलासे किए है.

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस फ्लैट में मृतका का शव मिला था यह फ्लैट मृतका के साथ पढ़ने वाले उसके बॉयफ्रेंड पियूष धामनोदिया ने किराए पर लिया था. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका मृतका के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. लेकिन शादी को लेकर परिवार के इंकार से दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था. वही मृतका के दूसरे युवक के साथ भी संबंध थे. घटना वाले दिन दोनों विवाद सुलझाने के लिए फ्लैट पहुंचे थे. पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन बाद में शादी की बात पर फिर झगड़ा शुरू हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर पियूष ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को रस्सी से बांधा फिर बियर लाकर पी उसके बाद मृत प्रेमिका से फिर संबंध बनाए वारदात के बाद कुछ समय तक वह शव के पास ही रुका रहा और फिर फ्लैट बंद कर फरार हो गया. दोनों के बीच फिजिकल संबंध होने के समय का वीडियो भी बनाकर कॉलेज ग्रुप पर शेयर किया था.

हत्या के बाद पूरी रात लोकल ट्रेनों में सफर करता रहा आरोपी

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने आगे बताया कि आरोपी पियूष हत्या करने के बाद आरोपी इंदौर से भागकर महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा, जहां उसने एक होटल में रात बिताई. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने बॉम्बे के नालासोपारा के खुले मैदान में अपनी प्रेमिका की आत्मा से बात करने के लिए तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया क्रिया करने के लिए उसने प्रेमिका का फोटो रख सिंदूर, चुनरी पूजा सामग्री सामने रख इंटरनेट से सीखी तंत्र क्रिया कर आत्मा से बात करने का असफल प्रयास किया था. इसके बाद वह मुंबई पहुंचा और पूरी रात लोकल ट्रेनों में सफर करता रहा. इस दौरान वह मृतका का मोबाइल भी अपने साथ ले गया था, जिसे बाद में महाराष्ट्र में नष्ट कर दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि युवती अन्य लड़कों से मोबाइल ऐप के जरिए बात करती थी. इसी असुरक्षा और शक के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जो अंततः इस जघन्य हत्याकांड में बदल गया.

कमरे में नग्न अवस्था में मिला युवती का शव

बता दें कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की अंकल गली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट से तेज बदबू आने लगी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए थे. कमरे में पलंग पर एक युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी. शव कई दिन पुराना बताया गया था. जांच के दौरान पता चला कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को इंदौर के पंढरीनाथ थाने में उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी. पिता ने भी बताया था कि 10 फरवरी को उन्होंने अपनी बेटी को कलेक्टर ऑफिस के सामने छोड़ा था, जिसके बाद से वह लापता हो गई थी. पुलिस ने गुमशुदगी और घटनास्थल की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है. पूरे मामले में डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button