अन्य खबरें

अफेयर के शक में  इंजीनियर पत्नी की हत्या, कातिल पति का खौफनाक कबूलनामा

नोएडा : यूपी के नोएडा में शुक्रवार को एक पति द्वारा इंजीनियर पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। आरोपी पति ने अफेयर के शक में घटना को अंजाम दिया था। कातिल पति के कबूलनामे ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। 

हथौड़ा मारकर किया बेहोश, फिर रेता गला
पूरा मामला नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-15 का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा फोन पर लगी रहती थी। शुक्रवार को जब वो सो रही थी, तभी मैंने हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई थी। फिर मैंने चाकू से उसका गला रेत दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि सिर पर हथौड़ा मारने के बाद आसमा कोमा में चली गई थी। फिर  उसका गला काटा गया था। 

बेटे ने पुलिस को दी वारदात की सूचना 
इस मामले को लेकर डीसीपी रामबदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मृतका के बेटे ने दी थी। उसने डायल 112 के माध्यम से पुलिस से संपर्क किया था। घटना की जामकारी होते ही फेस-1 पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए थे। फिर जांच शुरू की थी। बता दें कि मृतका की पहचान आसमा खान उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान नुरुल्लाह हैदर उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button