खेल

फाइनल को भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस-गुजरात जायंट्स

मुंबई. महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण नॉकआउट स्टेज पर पहुंच चुका है। दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि सभी को दूसरी फाइनलिस्ट टीम का इंतजार है। मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। यह मैच गुरुवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम दिल्ली के खिलाफ 15 मार्च को फाइनल खेलेगी। एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस घरेलू परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेगी।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक, शबनम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमालिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, एस. कीर्तन, अमेलिया कर, अक्षिता माहेश्वरी, हीली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट सिवर-ब्रंट, परुनिका सिसोदिया, क्लो ट्राईटन।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, डेनिएल गिब्सन, दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, मन्नत कश्यप, फीबी लीचफील्ड, मेघना सिंह, बेथ मूनी, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, सायली सतघरे, शबनम शकील, सिमरन शेख, लाउरा वोल्वाड्र्ट।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button