खेल

आज से IPL 2026 का आगाज, नहीं दिखेंगे एमएस धोनी; विराट और रोहित मचाएंगे धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है. 2008 से इस लीग की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर आज तक क्रिकेट फैंस हर साल इस लीग के लिए उत्साहित रहते हैं. इस बार दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग का 19वां सीजन है. आज से आईपीएल के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 की शुरुआत हो रही है. पहला मैच पिछले साल की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. बुरी खबर यह है कि CSK के एमएस धोनी शुरुआती मैचों में नहीं दिखाई देंगे. 

इस कारण पहले दो हफ्ते के लिए बाहर हुए धोनी 

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी पिंडली की चोट के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते में नहीं खेल पाएंगे. फ्रेंचाइजी ने खुद यह जानकारी दी है. रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन टीम की रणनीति धोनी के इर्द-गिर्द ही घूमती है. वह आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं. 

विराट और रोहित मचाएंगे धमाल 

टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में धमाल मचाना चाहेंगे. किंग कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा हैं. यह उनका 19वां सीजन है. कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. पिछले साल भी उनका बल्ला जमकर गरजा था. वहीं हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भी इस बार तूफानी अंदाज में बैटिंग करना चाहेंगे. रोहित ने पिछले साल आईपीएल में एक शतक भी जड़ा था. 

आज के मैच की जानकारी

आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी, वहीं मुकाबले का टॉस सात बजे होगा. इस मैच में ईशान किशन हैदराबाद की कप्तानी करेंगे, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने की वजह से शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

70 मैचों का शेड्यूल जारी 

बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2026 के 70 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. सभी 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होगी. बीसीसीआई ने अभी प्लेऑफ के मैचों का शेड्यूल जारी नहीं किया है. लीग स्टेज के सभी 70 मैचों का फुल शेड्यूल जारी हो चुका है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button