खेल
18वें सीजन के बीच में MS धोनी संभालेंगे CSK की कप्तानी, रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 हुए बाहर

नई दिल्ली: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 18वें सीजन के बीच में एक बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में अब दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी टीम की कप्तानी करेंगे। गायकवाड़ को लेकर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ही संश्य था कि वह नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अंतिम समय में उन्हें फिट घोषित कर दिया गया था और वह टॉस के लिए मैदान पर उतरे थे, लेकिन मैच में फिर से उनकी चोट उभर गई जिसके कारण अब वह सीएसके के लिए इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे।



