Mr & Mrs Mahi Review: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर ने जीत लिया दिल, एक्टिंग और कहानी दोनों दमदार

Mr & Mrs Mahi Review: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से इसे लेकर लोगों में बज बना हुआ है. ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सोमवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. कई बॉलीवुड सेलेब्स स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. ये फिल्म देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहा है. सोहा अली खान, कुणाल खेमू, अंगद बेदी और नेहा धूपिया समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है. उन्होंने मूवी देखने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है
मिस्टर एंड मिसेज माही की बात करें तो ये एक कपल की कहानी है जो शादी के बाद अपने सपनों को पूरा करते हैं. फिल्म की कहानी बहुत दमदार है. साथ की कलाकारों ने भी शानदार एक्टिंग की है. आइए आपको बताते हैं सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ में क्या कहा.
मिस्टर एंड मिसेज माही रिव्यू
कुणाल खेमू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मिस्टर एंड मिसेज माही का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘खुशी दिल में होती है, वो बाहर नहीं मिलती. सिंपल, स्वीट और इफेक्टिव. पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं.’ वहीं कुणाल की पत्नी सोहा ने लिखा- ‘कितनी प्यारी फिल्म है जो याद दिलाती है कि जिंदगी में जरुरी है वो खुशी है.’



