छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का हुआ बुल्डोजर से भव्य स्वागत, जिसने भी देखा रह गए दंग

गरियाबंद. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज ध्वाजारोहण करने गरियाबंद पहुंचे. सभी शासकीय कार्यक्रमों से फुरसत होने के बाद सांसद अग्रवाल अपने करीबी पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन से मुलाकात करने करने के लिए रवाना हुए. इस दौरान तिरंगा चौक पहुंचते ही पालिका अध्यक्ष मेमन के घर तक सांसद बृजमोहन अग्रवाल का अनोखा और भव्य स्वागत हुआ, जो अब तक किसी ने भी नहीं देखा होगा.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के स्वागत में तिरंगा चौक से मेमन के निवास तक लगभग 200 मीटर में उनका ऐतिहासिक स्वागत किया. पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला. पालिका अध्यक्ष मेमन के नेतृत्व में समर्थकों ने जमकर पुष्प वर्षा कर सांसद अग्रवाल का स्वागत किया, लेकिन बेहद अलग ही अंदाज में. तिरंगा चौक से सड़क के दोनों छोर पर हर थोड़ी दूरी पर कुल 12 बुलडोजर लगाए गए थे, जहां से 3 क्विंटल फूल बरसाए गए. इसके बाद सांसद के स्वागत में पारंपरिक नर्तकों का 5 दल भी चल रहा था. वहीं पालिका अध्यक्ष के घर पहुंचते ही प्रांगण में सांसद बृजमोहन को उनके वजन के बराबर बूंदीयों से तौला गया. स्वागत का यह नजारा देख कर हर कोई अचंभित रह गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button