छत्तीसगढ़

National Stock Exchange और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच हुआ MoU, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे

रायपुर. भारत के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज, एनएसई और छत्तीसगढ़ सरकार ने बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र में राज्य के युवाओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए. इसके तहत पूरे राज्य में स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम की सुविधा दी जाएगी. मुकेश बंसल,सेक्रेटरी- फाइनेंस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, कमर्शियल टैक्स (जीएसटी) और सेक्रेटरी- चीफ मिनिस्टर, छत्तीसगढ़ सरकार; और श्रीराम कृष्णन, चीफ बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर, एनएसई, द्वारा आज छत्तीसगढ़ में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से एनएसई, पूरे राज्य में स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम की सुविधा प्रदान करेगा, जिसका उद्देश्य बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ और बीमा) क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना, कौशल और क्षमता का निर्माण करना है. इस प्रोजेक्ट से बीएफएसआई क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

कौशल विकास, जो रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, वर्ष 2024 के केंद्रीय बजट और केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति (2020) के मुख्य पहलुओं में से एक है. यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार के उद्देश्य के साथ बखूबी मेल खाता है और राज्य के युवाओं को बीएफएसआई क्षेत्र में आवश्यक कौशल और ज्ञान से सशक्त बनाने के लिए तैयार है, जिससे वे भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों से जुड़ सकेंगे.

मुकेश बंसल,सेक्रेटरी- फाइनेंस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, कमर्शियल टैक्स (जीएसटी) और सेक्रेटरी- चीफ मिनिस्टर, छत्तीसगढ़ सरकार, ने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार और एनएसई के बीच यह एमओयू राज्य के युवाओं को बीएफएसआई क्षेत्र में महत्वपूर्ण कौशल प्रदान करने महत्वपूर्ण कदम है. जैसे-जैसे भारत समग्र आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, छत्तीसगढ़ भी इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर है. हम एनएसई की विशेषज्ञता और बाजार में नेतृत्व के माध्यम से, प्रतिभाशाली युवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इससे न सिर्फ राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी, बल्कि समुदायों में वित्तीय साक्षरता में भी बढ़ोतरी होगी.”

 श्रीराम कृष्णन, चीफ बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर (सीबीडीओ), एनएसई, ने कहा, “मेघालय और उत्तराखंड के बाद, छत्तीसगढ़ सरकार के साथ साझेदारी करना हमारे लिए सम्मान का विषय है. इसके माध्यम से राज्य के युवा सशक्त बन सकेंगे. हमारा यह कार्यक्रम राज्य के आर्थिक विकास के दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाता है. यह कार्यक्रम न सिर्फ वित्तीय ज्ञान को लोगों तक पहुँचाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक मजबूती में भी मदद करेगा. एनएसई के स्टूडेंट स्किलिंग प्रोग्राम का उद्देश्य बीएफएसआई क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है. युवा प्रतिभाओं को आवश्यक कौशल से प्रशिक्षित कर हम एक विकसित भारत की नींव रख रहे हैं.”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button