तकनीकी

Motorola का कमाल! Flip फोन में देगा इतना बड़ा डिस्प्ले

Motorola अपने एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट की तैयारी में है। 24 अप्रैल को होने जा रहे इस इवेंट में Motorola अपने कई शानदार डिवाइसेज से पर्दा उठा सकता है। इसमें Moto Edge 60 और Edge 60 Pro के रहने की उम्मीद है। इवान ब्लास ने इसे लेकर कुछ जानकारी उपलब्ध कराई थी। अब उनकी ओर से Motorola Razr 60 Ultra को लेकर भी कुछ मजेदार लीक्स सामने आए हैं। उनके अनुसार Motorola Razr 60 Ultra में एक बड़ी डिस्पले मिल सकती है। ऐसा होता है, तो फ्लिप फोन होने के बावजूद इसकी कवर स्क्रीन से किसी को कोई शिकायत नहीं रहेगी। बता दें कि फ्लिपफोन की कवर डिस्प्ले अक्सर इस्तेमाल में छोटी पड़ती है। वहीं Motorola Razr 60 Ultra इस ट्रेंड को शायद बदलने जा रहा है।

बताया जा रहा है कि Razr 60 Ultra में एक 7 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले होगी। यह फोन की मेन डिस्प्ले होगी। इसे एक्सेस करने के लिए फोन को फ्लिप करके खोलना होगा। यह एक LTPO AMOLED पैनल होगा। यानी कि यह डिस्प्ले अपने रिफ्रेश रेट को बदल सकेगा। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। 10-bit कलर वाली यह डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इसमें 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी।

कवर डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 4 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। जो कि HDR10+, 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी और यह भी एक 10 बिट कलर पैनल होगा। इसके कवर डिस्प्ले पर आपको 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। एक फ्लिप फोन के लिहाज से इसकी कवर डिस्प्ले यूजर को काफी अच्छा एक्सपीरियंस देगी। बता दें कि Motorola की रेजर सीरीज काफी पॉपुलर है। इस नाम से Motorola तब से फोन लॉन्च कर रहा है, जब स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट ही नहीं थी। हालांकि पहले यह एक कीपैड फोन हुआ करता था। जो कि अपने स्लीक डिजाइन के लिए पॉपुलर था।

यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो कि Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। इतना ही नहीं इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज भी मिलेगी। इस तरह से यह किसी भी मामले में कम साबित नहीं होने वाला है। शायद यही वजह है कि कंपनी ने फोन के नाम के साथ अल्ट्रा शब्द क शामिल किया है। इसके अलावा इसमें एक 50MP का मुख्य कैमरा सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इसके अल्ट्रावाइड कैमरे का इस्तेमाल मैक्रो शॉट्स लेने के लिए भी किया जा सकेगा। इसका फ्रंट कैमरा भी 50MP का हो सकता है। पिछले जेनरेशन में motorola ने 32 मेगा पिक्सल का कैमरा फ्रंट में दिया था।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button