मनोरंजन

सैफ अली खान को देखने पहुंचीं मां शर्मिला टैगौर, तकलीफ से लड़ रहे बेटे के लिए चेहरे पर दिखी चिंता की लकीरें

सैफ अली खान पर गुरुवार को हुए हमले के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सैफ को देखने के लिए उनका पूरा परिवार लगातार हॉस्पिटल पहुंच रहा है। उनकी मां शर्मिला टैगोर भी अपने जिगर के टुकड़े को अपनी आंखों से देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचीं।

बता दें कि सैफ अली खान की रीढ़ के पास चाकू से हमला किया गया था और करीब ढाई इंच का टुकड़ा उनकी बॉडी में जा धंसा था। इस घटना में उनपर करीब 6 बार चाकू से वार किया गया था। उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में फौरन भर्ती किया गया और अब सर्जरी के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर है।

मां के चेहरे पर बेटे को लेकर साफ दिख रही चिंता

शर्मिला टैगोर सैफ से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं और इस मौके का वीडियो हर किसी को इमोशनल कर रहा है। एक मां के तौर पर उनके अंदर बेटे को लेकर जो चिंता है वो उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

मलाइका-अर्जुन से लेकर रणबीर-आलिया तक पहुंचे

इससे पहले सारा अली खान, इब्राहिम, करीना कपूर लगातार हॉस्पिटल आते-जाते दिखे। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी अपनी-अपनी गाड़ियों से सैफ को देखने हॉस्पिटल पहुंचे।

हमलावर ने डिमांड किया था 1 करोड़ रुपये

शाम के वक्त सोहा अली खान हसबैंड कुणाल खेमू के साथ अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान दोनों काफी हैरान और परेशान नजर आ रहे थे। मुंबई पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच 20 टीमें कर रही हैं। इस घटना के कुछ घंटे के बाद सीसीटीवी फुटेज में हमलावर की झलक मिल गई जिसमें वो पीछे बैग टांगे सीढ़ियों से उतरता हुआ दिख रहा है। सैफ अली खान के घर की नैनी ने बताया कि उस शख्स का सबसे पहले सामने उनसे हुआ था और उसने उनसे 1 करोड़ रुपये की डिमांड की थी।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button