छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराने से मां और दो बेटियों की मौत

 बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई. इससे कार सवार मां सहित दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कार चालक और एक अन्य घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के शुभम विहार कॉलोनी निवासी अंकित शर्मा अपनी मां प्रीति शर्मा (48 साल), बहन श्रुति शर्मा (19 साल) पिता बदरानी शर्मा और घर की एक सदस्य श्रेया शर्मा 24 साल व अन्य दो को लेकर हुंडई i10 कार से चकरभाटा के एक होटल से खाना खा कर पेंड्रीडीह बाईपास होते हुए घर लौट रहे थे. शर्मा परिवार जैसे ही सकरी मेन रोड़ पर स्थित एसबीआई बैंक के पहुंचा कि कार ड्राइव कर रहे अंकित शर्मा को हल्की झपकी आई और उसकी कार रोड़ पर खड़ी ट्रेलर क्रमांक Rj 14 Gf 2688 से लेफ्ट साइड से जा टकराई घटना इतनी दर्दनाक थी कि हादसे में प्रीति शर्मा, उनकी बेटी श्रेया शर्मा और छोटी बेटी श्रुति शर्मा की मौत हो गई है. वहीं अन्य दो गंभीर रूप से घायल हैं. घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि मृतिका श्रेया शर्मा की शादी कानपुर में हुई है. कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके आई थी. बुधवार की रात वो परिवार के लोगों के साथ खाना खाकर लौट रही थी, तभी वो हादसे का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button