छत्तीसगढ़

होली से पहले दुर्ग से पकड़ा गया मोस्ट वांटेड चोर

दुर्ग: दिल्ली पुलिस की टीम ने भिलाई पुलिस की मदद से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया चोर ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाता था. पकड़े गए चोर ने अबतक कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. हाल ही में चोर ने दिल्ली में ज्वेलरी शॉप की दुकान से 10 लाख के गहने चुराए थे. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बहन के घर पर छिपा था. दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भिलाई पुलिस ने मदद मांगी.

ज्वेलरी शॉप में चोरी का शौकीन: पकड़े गए चोर की पहचान लोकेश श्रीवास के रुप में हुई है. पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया शख्स आदतन चोर है और पूर्व में भी चोरी की वारदात में पकड़ा जा चुका है. आरोपी चोर की गिरफ्तारी स्मृति नगर से हुई है. सीएसपी के मुताबिक आरोपी अबतक चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है. दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में आरोपी ने 25 करोड़ की चोरी ज्वेलरी शॉप से की थी. पुलिस ने आरोपी को इस केस में गिरफ्तार भी किया था. हाल ही में आरोपी जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने हमसे मदद मांगी थी. आरोपी को हमने स्मृति नगर से गिरफ्तार किया. आरोपी अपनी बहन के यहां छिपकर रहा था – सत्यप्रकाश तिवारी, भिलाई नगर सीएसपी

अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार: भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी दिल्ली और दुर्ग समेत कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद ये बचने के लिए दूसरी जगहों पर जाकर छिप जाता था. पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के पैसों से खरीदी गई टीवी बरामद की गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button