Moscow Concert Hall Attack: हमारे लड़ाकों ने ईसाइयों पर बोला हमला- मॉस्को टेरर अटैक की ISIS ने ली जिम्मेदारी, अब तक 70 की मौत

Moscow Concert Hall Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकी हमले में 70 लोगों की जान जा चुकी है. शनिवार (23 मार्च, 2024) सुबह यह जानकारी @spectatorindex हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई. टेरर अटैक में इसके अलावा 145 लोग जख्मी हुए, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच, आतंकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि उसके लड़ाकों ने ईसाइयों की भारी भीड़ पर हमला किया था.
आईएसआईएस से जुड़ी समाचार एजेंसी अमाक की ओर से टेलीग्राम पर जारी किए बयान में बताया गया, “हमारे लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में ईसाइयों की बड़ी सभा पर हमला बोला था, जिसमें कई लोग मारे गए, कई जख्मी हुए और उस जगह भारी विनाश भी हुआ.” हालांकि, आईएसआईएस की ओर से इस दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया गया.
X पर सामने आए मॉस्को टेरर अटैक के VIDEOS
मॉस्को के जिस क्रॉकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट वेन्यू को निशाना बनाया गया, वहां अटैक के वक्त पांच लोगों ने ओपन फायरिंग की थी और बम भी फेंके थे. हमले के बाद अफरा-तफरी का माहौल पनप गया था. एक्स पर हमले के वक्त के और उसके बाद के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें अटैक के बाद आग की जोरदार लपटें और धू-धूकर उठता धुआं दिखा



