राष्ट्रीय

मॉर्निंग की खबर, ट्रंप के धोखे से घबराया जापान, जेलेंस्की ने PM मोदी से की बात, आज जिनपिंग-पुतिन से मोदी की मुलाकात…

चीन के तियानजिन में आज से SCO समिट शुरू, पीएम मोदी होंगे शामिल

 4 बड़ी खबर

1. जेलेंस्की ने PM मोदी को पुतिन से मुलाकात के पहले किया फोन

जापान यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके तुरंत बाद, उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। 1 सितंबर को एससीओ समिट में पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मिलेंगे। 

2. भारत के एक्सपोर्ट बैन से बौखलाया बांग्लादेश, 3 लैंड पोर्ट बंद

भारत और बांग्लादेश में व्यापारिक रिश्ते और तल्ख होते जा रहे हैं। भारत के एक्सपोर्ट बैन के बाद बांग्लादेश ने तीन लैंड पोर्ट को बंद करने का ऐलान किया है। ये तीनों लैंड पोर्ट भारत से लगी सीमाओं के नजदीक स्थित थे। इनसे भारत और बांग्लादेश के बीच जमीनी मार्ग के जरिए व्यापार किया जाता था।

3. 50 से कम हथियारों में ही एयरफोर्स ने पाकिस्तान को निपटाया

भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुलासा किया है कि पाकिस्तान को युद्धविराम की टेबल पर लाने के लिए 50 से भी कम हथियार दागे गए थे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह जवाबी कार्रवाई शुरू की गई थी।

4. राहुल गांधी के सामने लगे नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

बिहार के आरा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली दिए जाने से भड़क कर नारेबाजी की। राहुल गांधी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और काले झंडे दिखा रहे भाजपा समर्थकों को अपने पास बुलाकर उन्हें टॉफी दे दी। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button