छत्तीसगढ़

50 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त, डायरिया की शिकायत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुरू किया उपचार

बिलासपुर। जिले के रतनपुर में खराब पानी की वजह से डायरिया का प्रकोप फैल गया है. 50 से ज्यादा लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, रतनपुर अस्पताल में 15 मरीज और 3 गंभीर मरीजों को सिम्स में भर्ती किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रतनपुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

रतनपुर के महामायापारा में रहने वाले 50 लोगों डायरिया की चपेट में आ चुके है. बिगड़ते हालत को देखते हुए सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव और डीएचओ डॉ. विनोद तिवारी ने क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का सर्वे किया और घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की. स्वास्थ्य विभाग ने घरों में क्लोरिन की दवा का वितरण किया. साथ ही मरीजों को एंटी डायरियल और अन्य दवा देकर आराम करने की सलाह दी है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम को सर्वे के दौरान घरों में लगे नल के कनेक्शन आसपास के नालियों से होकर गुजरते मिले हैं. जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है. सर्वे में करीब 250 घरों तक टीम पहुंच चुकी है. प्रभावित इलाके के आसपास के क्षेत्र में बोर का भी सर्वे किया जाएगा, ताकि उससे पानी पीने वालों की जांच की जा सके.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button