छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री श्री देवांगन के नेतृत्व में विशाल आमसभा में उमड़े 40 हजार से अधिक लोग, अमित शाह ने कहा कोरबा में जीत पक्की, मैं तो बधाई देने आया हूं



कोरबा। कटघोरा के मेला ग्राउंड में देश के गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा कार्यक्रम के प्रभारी व उद्योग और श्रम मंत्री के नेतृत्व में भव्य और विशाल सभा में 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे। उमड़ी भीड़ से गदगद अमित शाह खुद सुरक्षा घेरा को तोड़ लोगों का अभिवादन स्वीकार करने पहुंचे।
    कटघोरा के मेला ग्राउंड में समूचे कोरबा लोकसभा से 40 हज़ार से अधिक लोग जनसभा में शामिल हुए। डोम के भीतर और बाहर गदगद भीड़ देश के अमित शाह को देखने और सुनने के लिए लोग आतुर दिखे।


   मंच से विशाल आमसभा को मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने संबोधित कर कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा की मोदी जी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठ नहीं टिकने वाली। जनता भी जानती है की विकास और गरीब कल्याण योजनाओ का अच्छे तरीके से क्रियान्वयन भी करती है। कार्यक्रम के प्रभारी और मंत्री श्री देवांगन ने विशाल आमसभा के लिए प्रदेश के वरिष्ठ और सभी विधानसभा के कार्यकर्त्वो से संवाद कर बेहतर रणनीति बनाई। यही वजह रही की अनुमान से ज्यादा भीड़ जमा हुई।


अपने उद्बोधन में केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने कहा की मैं आज चुनाव प्रचार में नही आया हु, मैं तो कोरबा लोकसभा में 4 जून को खिलने वाले कमल फूल की अग्रिम बधाई देने आया हु। सभा के आखिरी मे मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, प्रदेश मंत्री विकास महतो, कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल ने राम मंदिर भेंट की। श्री अमित शाह ने भेंट को सहर्ष स्वीकार किया ।आज के इस अवसर पर  वर्ष 1985 के आईएफएस और रिटायर्ड सीसीएफ श्री राकेश चतुर्वेदी को उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button