भारत के ‘मून मैन’ होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार! इंडिया गठबंधन कल करेगा घोषणा

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। जहां एक ओर एनडीए गठबंधन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को लेकर कयासों का दौर जारी है। मंगलवार को विपक्षी दल इंडिया अपने उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है।
इंडिया गठबंधन में विपक्ष इसरो के पूर्व वैज्ञानिक माइलस्वामी अन्नादुरई को उम्मीदवार घोषित कर सकता है। अन्नादुरई ने चंद्रयान-1 का नेतृत्व किया था। इन्हें भारत के मून मैन के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा विपक्ष द्वारा कई और नामों पर भी विचार किया जा रहा है। क्योंकि अन्नादुरई के नाम पर कुछ टीएमसी ने आपत्ति जताई है।
बैठक में सभी विपक्षी पार्टी हो सकती हैं शामिल
मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर दोपहर 12:30 बजे संसद में सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है, जिसके बाद घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर इस बैठक को इंडिया गठबंधन की बजाय विपक्षी दलों की बैठक बताया है, ताकि AAP जैसी पार्टियों को भी शामिल होने का विकल्प मिल सके।


