छत्तीसगढ़
मानसून सत्र, सीएम ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

रायपुर। मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे से लौटने के बाद हेलीपैड से सीधे शंकरनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। गौरतलब है कि 22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है।



