छत्तीसगढ़

प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों तक होगी झमाझम बारिश ! IMD ने इन जिलों में 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने सितंबर के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में यलो अलर्ट जारी किया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में एक लो प्रेशर एरिया विकसित हो गया है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रदेश में आगामी तीन से चार दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, विशेषकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश और वज्रपात का खतरा अधिक है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button