छत्तीसगढ़

हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी से ग्रसित विधायक देवेंद्र यादव का DKS अस्पताल में ऑपरेशन

 रायपुर. भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं. बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार होने के बाद उनके ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है. विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. जहां सारे जांच किए जा रहे हैं. मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे.

बता दें, 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सबसे बड़ी आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी. इस घटना में कलेक्ट्रेट और SP कार्यालयजलाकर खाक कर दिए गए थे और शहर में भी काफी हिंसा हुई थी. विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद किया गया है. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उन्हें DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button