छत्तीसगढ़

होली मिलन समारोह में जमकर नाचे विधायक

भिलाई: देशभर में होली के त्यौहार को लेकर उत्साह है. छत्तीसगढ़ में भी हफ्ते भर पहले से ही होली के मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं. सियासी दल भी कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह मना रहे हैं. भिलाई के सेक्टर-4 में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

होली के गीत से बांधा समा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और लोकसभा प्रभारी सौरभ मिश्रा ने यह कार्यक्रम आयोजित कराया. इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ विधायक देवेंद्र यादव ने भी जमकर डांस किया. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने लगभग 40 मिनट तक होली के गानों पर डांस का लुत्फ उठाया.

होली का चढ़ा रंग: खास बात यह है कि होली मिलन समारोह में भिलाई विधानसभा और वैशाली नगर विधानसभा के सभी बूथ लेवल से लेकर जिला लेवल के पदाधिकारी मौजूद रहे. होली के मौके पर हुए इस कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता खुश नजर आए.

देवेंद्र यादव पर भिलाई में होली का रंग इस कदर छाया कि वह रंग बरसे की धुन पर झूम उठे. उन्होंने खुद बिग बी के फिल्म के गाने रंग बरसे को गाया और लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का यह अंदाज देख लोग भी झूम उठे. होली का खुमार स्टील सिटी वासियों पर छाया हुआ है.

ईडी की कार्रवाई पर विधायक की प्रतिक्रिया: डांस कार्यक्रम के बाद देवेंद्र यादव ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार अनुचित तरीके से कांग्रेस के लोगों पर कार्रवाई कर रही है, जिसका हम डटकर मुकाबला करेंगे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button