मनोरंजन

IIFA Award में लापता लेडीज ने जीते 10 अवार्ड

जयपुर। पिंकसिटी जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आइफा) अवार्ड में किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज का जलवा रहा, वहीं कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और नितांशी गोयल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आईफा अवॉर्ड 2025 का जश्न इस बार राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया। वर्ष 2000 में शुरू हुए इस अवॉर्ड को 25 साल हो चुके हैं। जयपुर में चल रहे आईफा अवॉर्ड्स के 25वें सिल्वर जुबली कार्यक्रम में बीती रात आइफा अवार्ड्स की अनाउंसमेंट की गई। अवार्डस समरोह में लापता लेडीज की धूम रही जिसने अलग-अलग कैटगरी में 10 अवार्ड्स अपने नाम किए। वहीं कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म भूलभुलैया 3 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि नितांशी गोयल को उनकी फिल्म लापता लेडिज के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्तिक ने करण जौहर के साथ मिलकर इस इवेंट को होस्ट भी किया।

लापता लेडीज का जलवा इस समारोह में देखने को मिला। इसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए किरण राव, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नितांशी गोयल, रवि किशन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (राम संपत, सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले (स्नेहा देसाई), सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग (जबीन मर्चेट), सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स (प्रशांत पांडे) ,सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू (प्रतिभा रांटा ) और सर्वश्रेष्ठ स्टोरी ओरिजनल (विप्लव गोस्वामी) शामिल है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) अवॉर्ड का पुरस्कार जुबिन नौटियाल को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के गाने ‘दुआ’ के लिए मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) अवॉर्ड श्रेया घोषाल को फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के सॉन्ग ‘अमी जे तोमार 3.0’ के लिए मिला।

बेस्ट एक्टर (निगेटिव रोल) का पुरस्कार राघव जुयाल को फिल्म (किल),बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार जानकी बोड़ीवाला को फिल्म (शैतान) के लिये दिया गया।बेस्ट डायरोक्टोरियल डेब्यू का पुरस्कार कुणाल खेमू को फिल्म (मडगांव एक्सप्रेस) के लिये मिला वहीं बेस्ट डेब्यू (मेल) का पुरस्कार लक्ष्य ललवानी को फिल्म (किल) के लिये दिया गया। बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का पुरस्कार रफ़ी महमूद को फिल्म किल, बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार बॉस्को-सीज़र को फिल्म (बैड न्यूज का गाना तौबा तौबा) , बेस्ट वीएफएक्स रेड चिलीज वीएफएक्स भूल भुलैया 3 के लिये दिया गया।आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा : का पुरस्कार राकेश रोशन को मिला।

भूल भुलैया 3 के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीतने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा कि भूल भुलैया का सफर कांटों भरा रहा है। जब पहली बार भूल भुलैया 2 के लिए चुना गया था, तब बहुत सवाल उठे थे। क्‍या मेरे कंधे पर यह फिल्‍म चल पाएगी या नहीं। फिल्‍म लापता लेडीज के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का पुरस्‍कार जीतने वाले अभिनेता और सांसद रवि किशन ने कहा क्षेत्रीय भाषाओं को मिलाकर 750 फिल्में की हैं, लेकिन कभी अवॉर्ड नहीं मिला। बहुत लंबी यात्रा रही है, लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया हूं।

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा और राकेश रोशन ने फिल्म ‘खून भरी मांग’ के गाने ‘हंसते हंसते कट जाएं रस्ते’ पर डांस किया। शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘कोई लड़की है’ पर साथ में डांस किया। शाहरुख ने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाने पर भी डांस किया।माधुरी दीक्षित ने ‘खलनायक’ मूवी के फेमस गाने पर डांस किया।

इससे पहले माधुरी ने घूमर से अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत की। उन्होंने ‘ढोलना’ और ‘अप्सरा आली’ सॉन्ग पर भी डांस किया। करीना कपूर ने अपने दादा और शोमैन राज कपूर की जन्म शताब्दी पर उनके गानों प्यार हुआ इकरार हुआ, ये गलिया ये चौबारा, जीना यहां मरना यहां पर परफॉर्म करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके अलावा कृति सैनन, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, जैसे सितारों ने अपनी परफार्म से समां बांध दिया।शाहिद कपूर ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘साड़ी के फाल सा’ जैसे गानों पर डांस परफॉर्म किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button