3 अगस्त से इन 3 राशियों की बल्ले-बल्ले! होने वाला है चमत्कार, नौकरी-पैसा…सब मिलेगा

उज्जैन. हिंदू धर्म में ग्रहों के हिसाब से राशि की गणना की जाती है. जब किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है, तो शुभ और अशुभ परिणाम दोनों देता है. ग्रंथों में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. यह ग्रह आत्मविश्वास, पद-प्रतिष्ठा, नेतृत्व, करियर और सरकारी कार्यों का कारक ग्रह है, इसलिए सूर्य की राशि या नक्षत्र में होने वाला हर परिवर्तन विशेष महत्व रखता है. सूर्य 3 अगस्त 2026 को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है.
उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे अधिक लाभ तीन राशि के जातकों को मिल सकता है. करियर में उन्नति, धन लाभ और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव के योग बन सकते हैं.
तीन राशियों को होगा लाभ
वृषभ- सूर्य के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश से वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय शुरू हो सकता है. लंबे समय से अटके कार्यों में गति आने और रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना रहेगी. जो लोग नई नौकरी या बेहतर अवसर की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही सफलता मिलने के योग बन सकते हैं.
कन्या- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ संकेत लेकर आएगा. किस्मत का साथ मिलेगा और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. विदेश जाने का सपना देखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है. वीजा, पासपोर्ट या रुके हुए जरूरी दस्तावेज अब तेजी से पूरे होने के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना भी काफी प्रबल दिखाई दे रही है.
वृश्चिक- ग्रहों के राजा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद अब समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.



