छत्तीसगढ़
नाबालिग ने खारुन में कूदकर की आत्महत्या, गोताखोरों ने बाहर निकाला शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित पुल से खारुन नदी में कूदकर एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मठपुरैना निवासी ओमप्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नाबालिग के शव को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना डीडीनगर थाना क्षेत्र की है।



