अंतर्राष्ट्रीय

माइक्रोसॉफ्ट CEO बोले, 2030 तक अमरीका से आगे होगा भारत, बनेगी दुुनिया की सबसे बड़ी डिवेल्पर कम्युनिटी

एजेंसियां — बंगलुरु

भारत के आईटी और टेक सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने बंगलुरु में कहा है कि 2030 तक भारत, अमरीका को पीछे छोडक़र गिटहब पर दुनिया की सबसे बड़ी डिवेल्पर कम्युनिटी वाला देश बन जाएगा। आसान भाषा में समझें, तो गिटहब दुनिया का वह प्लेटफार्म है, जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डिवेल्पर्स अपने कोड रखते हैं और सॉफ्टवेयर बनाते हैं। फिलहाल इस प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा लोग अमरीका से हैं और भारत दूसरे नंबर पर है।

हालांकि नडेला का मानना है कि भारत जिस रफ्तार से तरक्की कर रहा है, अगले कुछ वर्षों में वह नंबर वन होगा। इसके अलावा नडेला ने कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यहां के डिवेल्पर्स नई तकनीकों को अपनाने में सबसे आगे हैं। उन्होंने बताया कि भारत में डिवेल्पर्स की संख्या न सिर्फ बढ़ रही है, बल्कि वे दुनिया के सबसे मुश्किल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। भारत के पास टेलेंट की कोई कमी नहीं है और यही टेलेंट ग्लोबल एआई क्रांति का नेतृत्व करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button