छत्तीसगढ़

मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 घंटे के भीतर कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया येलो अलर्ट

 रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 घंटे के भीतर मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कांकेर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 जुलाई तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां इसी तरह जारी रहने की संभावना है. वहीं, इसके बाद प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की दौर जारी रहेगा. अगले 24 घंटे के भीतर कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

बता दें कि, मानसून ने 24 जून को प्रदेश में एंट्री मारी थी, जिसके बाद से यह पूरे प्रदेश में एक्टिव है. 15 जुलाई के बाद प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही थी, लेकिन 18 जुलाई से मानसून एक्टिव होने लगा और बस्तर में भारी बारिश शुरू हो गई. 19 जुलाई तक प्रदेश में बारिश औसत से 26 प्रतिशत तक कम थी। इसके बाद बस्तर में संभाग में जमकर बारिश हो चुकी है.

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 1 जून 2024 से 28 जुलाई 2024 तक औसतन 541.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. इस दौरान सुकमा, बालोद, नारायणपुर, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बलौदा बाजार जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है, जबकि 17 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है. इनमें दुर्ग, जशपुर, बेमेतरा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सक्ती, सारगढ़-बिलाईगढ़, सूरजपुर और सरगुजा शामिल हैं. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1304.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 201.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button