राष्ट्रीय

Meghalaya: प्रेम प्रसंग के आरोप में युवती की सरेआम पिटाई, छह गिरफ्तार

वीडियो के वायरल होते ही हंगामा मच गया। पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी संगमा ने पीटीआई- को बताया कि वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों के अंदर ही बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में प्रेम संबंधों के आरोप में एक युवती की उसके रिश्तेदारों ने सरेआम पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दादेंग्रे उप-मंडल के लोअर टेक्साग्रे गांव में मंगलवार को हुई इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवती एक बच्चे की मां है और अकेले अपनी संतान का पालन पोषण कर रही है। पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती को उसके गांव में कंगारू अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। बाद में, उसे चार लोगों ने बालों से पकड़कर घसीटा और भीड़ के सामने लाठियों से पिटाई की। इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया और फिर यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही हंगामा मच गया। पुलिस अधीक्षक अब्राहम टी संगमा ने पीटीआई- को बताया कि वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों के अंदर ही बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग महिला के करीबी रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा, दो लोगों को पुलिस ने गांव से गिरफ्तार किया और बाकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्हें जिला मुख्यालय शहर लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य महिला आयोग ने भी घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और पीड़िता से मिलने के लिए एक टीम भेजी है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button