व्यापार

मीडियाटेक ने 5जी फोन के लिए डायमेंसिटी 8450 मोबाइल प्लेटफॉर्म किया लांच

नई दिल्ली। फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक ने एक प्रीमियम 5जी स्मार्टफोन चिप मीडियाटेक डायमेंसिटी 8450 लांच किया है। कंपनी द्वारा यहां आयोजित मीडियाटेक इंडिया डायमेन्सिटी समिट में इस चिप को लांच किया गया। यह चिप असाधारण निष्पादन, दक्षता और कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है। मीडियाटेक के वायरलेस कम्युनिकेशंस बिजनेस यूनिट के महाप्रबंधक डा येंची ली ने कहा, “मीडियाटेक डायमेन्सिटी 8450 की लांचिंग के साथ हम अग्रणी मोबाइल प्लेटफॉर्मों का हमारा पोर्टफोलियो बढ़ा रहे हैं जिससे डिवाइस विनिर्माताओं और यूज़र्स को प्रीमियम अनुभवों के लिए व्यापक विकल्प उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि यह चिप यूज़र्स को मोबाइल गेमिंग को और ऊंचे स्तर पर ले जाते हुए एजेंटिक एआई और इमेजिंग क्षमताओं के साथ रचनात्मकता बढ़ाने के लिए सशक्त करता है। हमारे बिग कोर डिजाइन के साथ जो हमारे अग्रणी चिप्स में मौजूद है, हम यह प्रदर्शित कर रहे हैं कि असाधारण निष्पादन और दक्षता का साथ साथ अस्तित्व हो सकता है जिससे उपभोक्ताओं को अब दोनों में से एक चुनने की बाध्यता नहीं होगी।”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button