छत्तीसगढ़

कोयला कारोबारी के ऑफिस पर फायरिंग, मलेशिया से मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी

 रायपुर। कोयला कारोबारी के ऑफिस पर फायरिंग घटना की जिम्मेदारी मलेशिया में बैठे मयंक सिंह ने ली है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर झारखंड में काम करने वाली कंपनियों को वसूली की धमकी दी है.

मयंक सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अमन साहू गैंग को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अमन साहू गिरोह से उसका पहले अच्छा रिश्ता था, लेकिन वह अमन साहू गिरोह के भरोसे नहीं रहने वाला है. उसने अपनी खुद की मयंक सिंह गैंग बना ली है. इसके साथ ही रायपुर में पीआरए ग्रुप के ऑफिस के बाहर हुए फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए मयंक सिंह ने कहा कि झारखंड में रेलवे, रोड, सिविल कंस्ट्रक्शन, कोयला, रैक लोडिंग, क्रशर, बालू, माइनिंग, ट्रांसपोर्टिंग के अलावा अन्य काम करने वाले लोग उनसे याने मयंक सिंह गैंग से संपर्क करें. मयंक सिंह ने धमकी दी कि झारखंड में काम करने वाली कंपनियों के मालिक से बाद में निपटेंगे, पहले कंपनी में काम करने वाले स्टाफ को ‘यमराज के दरवाजे तक पहुंचाने की व्यवस्था कर देंगे.’

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button