हॉस्पिटल में एडमिट सलीम खान से मिलने पहुंचे कई सेलेब्स, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली. बीते दिन से सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU वार्ड में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर अस्पताल में उनसे मिलने आ रहे सेलेब्स के फोटो वीडियो सामने आ रहे हैं. सलीम खान से अब तक कई सेलेब्स मिलने पहुंच चुके हैं.
सलमान खान का पूरा परिवार इस वक्त अस्पताल में मौजूद है. इस दुख की घड़ी में सभी एक दूसरे के साथ डटकर खड़े हैं. सलमान के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो उनके फैंस की चिंता बढ़ा रहे हैं. सबसे पहले अपने पिता के पास सलमान खान ही पहुंचे थे. हसलीम खान के बड़े दामाद अतुल अग्निहोत्री भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे हैं.
90 साल के दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की हालत कल काफी नाजुक बताई जा रही थी. लोग सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे. सलीम खान के अस्पताल के बाहर के कई फोटोज और वीडियो भी कल से ही लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें सलमान खान को अस्पताल से निकलते हुए देखा गया और बाकी सेलेंब्स भी बाहर आते नजर आए थे.
Advertisement
पीटीआई के मुताबिक, सलीम खान को कल यानी 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद एडमिट कराया गया था. वहीं उन्हें इंटेसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू (ICU) में दाखिल किया गया है, ये खबर मिलते ही सबसे पहले सलीम खान से मिलने बेटे सलमान खान पहुंचे थे. इसके बाद उनकी बेटी अलवीरा खान, दामाद अतुल अग्निहोत्री और पोते अयान अग्निहोत्री भी मशहूर स्क्रीनराइटर से मिलने अस्पताल पहुंचे. सलीम खान की गोद ली हुई बेटी अर्पिता खान के पति, एक्टर आयुष शर्मा भी उनसे मिलने पहुंचे.
कैसी है सलीम खान की तबीयत
सलीम खान के डॉ. जलील पारकर ने बीते दिन ऑफिशियल स्टेटमेंट में जारी कर बताया था कि उन्हें सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के ICU में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में दाखिल किया गया है. उनकी देखरेख कर रहे उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा उन्हें लाए थे, जिसके बाद इलाज शुरू किया है. डॉक्टरों की एक टीम उनका निगरानी कर रही है. अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन कल सुबह 11 बजे यानी आज 18 फरवरी को, हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे. फिलहाल, वह स्टेबल हैं.
गणेशजी कहते हैं कि आप नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे हुए महसूस करेंगे। आपकी सोचने की क्षमता नए स्तरों पर पहुँच सकती है, जिससे आप अपनी योजनाओं को साकार कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर, सहकर्मियों के साथ सहयोग आपको महत्वपूर्ण प्रगति दिला सकता है। निर्णय लेने के लिए यह एक अच्छा समय है, इसलिए अपनी सूझ-बूझ पर भरोसा करें। अपने निजी जीवन में, पिछले मामलों या रिश्तों से जुड़ी यादें आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। लेकिन आत्म-विश्लेषण और संचार के माध्यम से, आप स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में भी सकारात्मकता देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से, थोड़ी अधिक शारीरिक गतिविधि करने की कोशिश करें। योग या ध्यान आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपको खुश करेगा, और अपने दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपका मनोबल बढ़ाएगा। इस दिन को आत्म-खोज और सकारात्मक बदलाव के अवसर के रूप में लें।



