छत्तीसगढ़

मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों हो रहे हैं चुनावी सर्वे फेल, कहा- प्रशांत किशोर से होती रहती है मेरी बातचीत

नई दिल्ली:
द फैमिली मैन, किलर सूप और गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए फेमस एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों भैया जी के लिए चर्चा में हैं. इसके प्रमोशन में वह खूब बिजी नजर आ रहे हैं. इसी बीच राजनीति पर अक्सर अपना नजरिया शेयर करने वाले दिग्गज एक्टर ने बिहार की राजनीति और चुनावी सर्वे पर खुलकर बात करते हुए नजर आए. दरअसल, रनवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट पर मनोज बाजपेयी ने प्रशांत किशोर पर अपनी राय रखी, जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, प्रशांत किशोर, जिन्हें पीके के नाम से भी जाना जाता है वह राजनीतिक रणनीतिकार और राजनीतिज्ञ हैं.

एक्टर मनोज बाजपेयी ने कहा, प्रशांत किशोर से मेरी बातचीत होती रहती है. फोन आता है उनका. हम लोग बिहार की राजनीति के बारे में, नेशनल राजनीति या फिर मेरी एक्टिंग के बारे में खूब सारी बातें करते हैं. मैं सबसे बात करता हूं. बहुत लोंगों से मेरी दोस्ती है. प्रशांत किशोर ने सोशल मीडिया पर राज किया है. उनकी कंपनी सर्वे करती रहती है, जिसमें उनकी महारथ है.

इसके अलावा चुनावी सर्वे पर अपनी बात रखते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा, आज का वोटर बोलता नहीं है. वह चुप है. उसे लगता है बेवजह विवाद में मैं नहीं पड़ूंगा. वो स्मार्ट हो गया है. किसी को भी वोट देगा. लेकिन बताएगा नहीं. आप सर्वे जितना बड़ा रखो लेकिन वो फेल है. आपके सर्वे फेल हैं. सोशल मीडिया और टीवी सबके सर्वे फेल हो रहे हैं. सच यही है कि वोटर बोल नहीं रहा है. मैं और मेरी पत्नी शबाना राजनीति पर खूब बातचीत करते हैं. अलग अलग राय होती है. कभी सेम भी होती है. मुझे लगता है कि सबको जाननी चाहिए.

इतना ही नहीं बिहार की राजनीति पर एक्टर ने कहा, नेशनल और स्टेट राजनीति पर बात करनी है तो बिहार चले जाओ. नुक्कड़ पर बैठ जाओ तो जो ज्ञान मिलेगा वह कही नहीं है. ग्राउंड पर जो आदमी है वो बहुत समझदार है उसकी समझदारी के सामने मुंबई दिल्ली के लोग फीके पड़ जाएंगे. उन्हें हर बात पता है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button