मनोरंजन

तेलुगु सिनेमा में डेब्यू के लिए तैयार हुईं मालविका मोहनन,

नई दिल्ली. तमिल सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस मालविका मोहनन अब तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. मालविका ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास के साथ फिल्म ‘द राजा साहब’ में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. हाल ही में मालविका मोहनन ने प्रभास के साथ फिल्म में काम करने को लेकर बात की.

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साहब’ फिल्म के बारे में मालविका ने कहा, ‘सुपरस्टार प्रभास से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. यह मेरी तेलुगू डेब्यू फिल्म है और मैंने इसके लिए लंबे समय तक इंतजार किया है. मैं चाहती थी कि तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए मेरे पास सही फिल्म आए और मुझे लगता है कि प्रभास सर से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है.’

250 करोड़ की लागत में बन रही फिल्म
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ के बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि यह बहुत मजेदार फिल्म है, जो दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह हल्की-फुल्की फिल्म है और दर्शकों को आकर्षित करेगी, हम अभी इसकी शूटिंग कर रहे हैं.’ फिल्म की रिलीज डेट को लेकर मालविका ने कहा कि ‘द राजा साहब’ अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है, दर्शकों के साथ मैं भी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हूं.’ Siasat की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button