छत्तीसगढ़

अवैध शराब का जखीरा जब्त, कोरबा और जशपुर में बड़ी कार्रवाई

कोरबा / जशपुर : कोरबा पुलिस ने होली के ठीक पहले शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अवैध शराब पर ऑपरेशन अंकुश चलाया गया है. इस अभियान से कुल 1150 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है. जिसमें 940 लीटर महुआ से निर्मित तो 210 लीटर चावल से निर्मित शराब शामिल है.

14 आरोपी गिरफ्तार : अभियान के तहत उरगा थाना क्षेत्र से 550 लीटर महुआ से निर्मित कच्ची शराब, दीपका थाना क्षेत्र से 210 लीटर चावल से निर्मित एवं 200 लीटर महुआ से निर्मित कच्ची शराब जब्त की गई. यह शराब पहाड़ी और जंगल जैसे दुर्गम स्थानों पर बनाकर पूरे जिले में बांटने की तैयारी थी.जिस पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है. इस दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे बर्तन, ड्रम समेत अन्य उपकरण जब्त किए गए.आईपीएस रविंद्र मीणा के मुताबिक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 14 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है.

14 आरोपियों को विधिवत रुप से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया. आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, विक्रय या किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि हो रही हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें. जिले को नशामुक्त, अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है- रविंद्र मीणा, आईपीएस

शराब की भट्टियों को मौके पर किया ध्वस्त : पुलिस ने शराब निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्टियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया. इसके अलावा, सिंह ढाबा, मोरगा के लिए 20 लीटर महुआ शराब शराब ले जाते हुए आरोपियों को पकड़ा गया.जिन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए ढाबे को सील कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

जशपुर में भी पुलिस की कार्रवाई : होली और रमजान के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला मुख्यालय के इलाकों में एक साथ छापेमारी कर 200 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जबकि 2000 किलो से अधिक महुआ पास नष्ट किया गया. इस अभियान में 25 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे.

पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं और एक पुरुष को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. जिनमे मंजूसा बाई, निवासी रक्षित कॉलोनी, जशपुर अनिता बाई , निवासी वीरशा मुंडा चौक, जशपुर पार्वती बाई, निवासी बरटोली, जशपुर जीतू यादव , निवासी कोडसा, थाना रायडीह, जिला गुमला के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.आपको बता दें कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जिले भर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. हाल ही में पुलिस ने सात से अधिक मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button