Maidaan Box Office Day 11: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से आगे निकली ‘मैदान’, अचानक बदला बॉक्स ऑफिस का पूरा गणित

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म मैदान (Maidaan) ने आखिरकार अपना दम दिखा ही दिया। दूसरे वीकेंड में ही बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बदल गए है। बिजनेस के लिए तरसती मैदान कमाई में बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) से आगे निकल गई है। रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर दोनों के क्लैश में मैदान को झुकना पड़ा था, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है।
भारी भरकम बजट में बनी बड़े मियां छोटे मियां एक कमर्शियल फिल्म है। वहीं, मैदान बायोपिक है। ईद पर रिलीज हुई इन दिनों फिल्मों से काफी उम्मीद थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर आंकड़े निराशाजनक रहे।
बॉक्स ऑफिस पर आगे निकली मैदान
बड़े मियां छोटे मियां रिलीज के पहले दिन ही मैदान को धकेल कर आगे बढ़ गई थी। हालांकि, ज्यादा दूर तक सफर तय नहीं कर पाई। दूसरे वीकेंड पर ही मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी पलट दी है यानी कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी से आगे निकल गई है। हालांकि, कुल कमाई में अभी भी बड़े मियां छोटे मियां आगे चल रही है।



