छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना : 68.53 लाख महिलाओं के खातों में हुआ 636.44 करोड़ रूपए का भुगतान





रायपुर, 12 मार्च 2024
महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार योजना की शेष महिला हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण प्रक्रियाधीन है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। योजना के तहत एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जाएंगे।
क्रमांक-6042/रीनू

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button