महाराष्ट्र

खेल के साथ राजनीति के मैदान में उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड चुनाव में चुनाव आयोग ने दी बड़ी जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चर्चा में है। चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें रिटेन करेगी या नहीं, वह अगला सीजन खेलेंगे या नहीं, ऐसे कई सवालों के जवाब फैंस को चाहिए इस बीच धोनी को लेकर बड़ी खबर आई है। झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और आईपीएल के दौरान मैदान पर उतरने से पहले धोनी राजनीति के मैदान पर दिखाई देंगे। इन चुनावों के लिए धोनी को नई जिम्मेदारी दी गई है।

धोनी रह चुके हैं चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। झारखंड चुनाव में लोगों से वोट करने की अपील के लिए चुनाव आयोग धोनी की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहता है। उन्होंने इसके लिए धोनी से अपील की थी जो कि माही ने मान ली है।

महेंद्र सिंह धोनी करेंगे वोट करने की अपील

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके स्वीप प्रोग्राम किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि धोनी अगर मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील करेंगे तो इसका असर वोटिंग प्रतिशत पर होगा।   धोनी सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील करते हुए नजर आएंगे।

झारखंड में होगी वोटिंग

झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी। राज्‍य में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। वहीं चुनावों का परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा की थी। इसके साथ ही राज्‍य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो जाएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button